हथेली की ये रेखाएं दर्शाती हैं आपका अपना घर, कब और कैसे बनेगा जानें इन संकेत से

By: Ankur Tue, 29 June 2021 07:19:36

हथेली की ये रेखाएं दर्शाती हैं आपका अपना घर, कब और कैसे बनेगा जानें इन संकेत से

हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा हैं जिसमें व्यक्ति की हथेली में उपस्थित रेखाओं और चिन्हों से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जाना जा सकता हैं। इन्हीं रेखाओं की मदद से जीवन में अपने घर से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी का भी पता लगाया जा सकता हैं कि यह कब होगा और कैसा होगा। अपने खुद के घर की चाहत सभी को होती हैं। तो आइये हस्‍तरेखा विज्ञान से जानते हैं कि आपका खुद का घर कब होगा और किस तरह आपको हासिल होगा।

हथेली में मंगल पर्वत

ज्‍योतिष के अनुसार हथेली में मंगल पर्वत हमारी किस्‍मत में भूमि और मकान की स्थिति के बारे में बताता है। अगर आपके हाथ में मंगल पर्वत का स्‍थान ऊंचा है तो अपने मकान का सुख प्राप्‍त होने की आपकी संभावना बढ़ जाती है। वहीं इस पर्वत पर शुभ चिह्न जैसे मछली, शंख आदि हों तो व्‍यक्ति की कमाई अच्‍छी होती है और वह अपने घर का सुख भी प्राप्‍त करता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palm sign and lines

चंद्र या फिर शनि पर्वत रेखाएं

अगर किसी के हाथ में चंद्र या फिर शनि पर्वत रेखाएं से रेखाएं निकलकर भाग्‍य रेखा और जीवन रेखा तक जाती हैं तो यह अपने मकान को लेकर बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग बना बनाया घर खरीदते हैं। ऐसे लोगों को कई बार ससुराल की तरफ से भी घर मिल जाता है।

जीवन रेखा पर हो ऐसा निशान

अगर किसी के हाथ में जीवन रेखा पर त्रिकोण का चिह्न हो और एक से अधिक भाग्‍य रेखाएं हों तो ऐसे लोग खुले और हवादार स्‍थान पर अपना मकान बनवाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग कम उम्र में अपने मकान का सुख प्राप्‍त कर लेते हैं। ये अपनी मेहनत और लगन से जीवन में अपना मुकाम बनाकर अपना यह सपना पूरा कर पाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palm sign and lines

हाथ का अंगूठा हो ऐसा

अगर किसी व्‍यक्ति के हाथ में अंगूठे ही ऐसी स्थिति है कि वह कम खुलता है या फिर छोटा हो। अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच की दूरी कम हो तो ऐसे लोग हमेशा छोटे मकान में अपना जीवन व्‍यतीत करते हैं। बड़ा घर बन पाने की संभावना बहुत ही कम होती है।

अंगूठे के पास की रेखा

हस्‍तरेखा में अंगूठे के पास की रेखा को मकान की दृष्टि से बहद शुभ माना गया है। अंगूठे के पास से ऊपर की ओर निकलने वाली रेखा से मकान की प्राप्ति के योग बनते हैं। ऐसे लोगों का मकान 34 से 48 साल की उम्र में बन जाता है और इस घर में आप परिवार के साथ सुख से जीवन व्‍यतीत करते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

ये भी पढ़े :

# घर के माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं ये पौधे, सौभाग्य का होगा आगमन

# सीरो सर्वे में खुलासा! बच्चों में फैल रहा कोरोना, मुंबई के 51% बच्चों में पाई गई एंटीबॉडी

# T20-ODI Series : भारतीय टीम श्रीलंका रवाना, BCCI ने शेयर की फोटो, कोच राहुल द्रविड़ ने कहा…

# उत्तरप्रदेश : बच्चों में हुआ खेलने को लेकर विवाद, कर डाली बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

# हिमाचल : सरकारी कर्मचारी ने कर डाली अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com